आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाहनों की वैश्विक प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो सज गया है। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर के साथ नई गाड़ियों, कलपुर्जों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 100 से अधिक नई पेशकश किए जाने की उम्मीद है। वाहनों की यह प्रदर्शनी 17 से 22 जनवरी तक चलेगी। इसमें एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के वाहनों के साथ-साथ गाड़ियों से जुड़ी हर चीज देखने को मिलेगी। यानी इसमें वाहन विनिर्माताओं के साथ-साथ कलपुर्जा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, टायर और ऊर्जा भंडारण बनाने वालों से लेकर वाहन सॉफ्टवेयर कंपनियों के उत्पाद देखने को मिलेंगे। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो आम लोगों के लिए रविवार को खुलेगा। प्रवेश निशुल्क है।
बिहार में NDA सरकार बना पाएगी ?
इस साईट पर प्रकाशित सभी सामग्री का सर्वाधिकार © daytodaysnews.com के पास सुरक्षित है।