आज दोपहर महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में, संजय रॉय को उम्रकैद मिलेगी या फांसी? सजा सुनाएगी अदालत

संवाददाता: संजय पाटील
20-Jan-2025

सियालदह की अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने शनिवार को संजय रॉय को पिछले साल नौ अगस्त को अस्पताल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या का दोषी करार दिया था। इस जघन्य अपराध के कारण देश भर में आक्रोश फैल गया था और लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा था।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मामले में आज सजा का एलान होगा। सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए संजय रॉय को कोलकाता की एक अदालत आज दोपहर में सजा सुनाएगी। रॉय को जिन धाराओं के तहत दोषी करार दिया गया है, उसमें उसे न्यूनतम आजीवन कारावास, जबकि अधिकतम मौत की सजा हो सकती है।

SHARE


Day Todays News

को नि:शुल्क सब्सक्राईब करें


आज का सवाल

बिहार में NDA सरकार बना पाएगी ?

image
Yes
No

हमारे बारे में
सम्पर्क करें
नियम एवं शर्तें
निजता

इस साईट पर प्रकाशित सभी सामग्री का सर्वाधिकार © daytodaysnews.com के पास सुरक्षित है।