आज 12 बजे जारी करेंगे आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र अरविंद केजरीवाल

संवाददाता: रामगोपाल शर्मा
27-Jan-2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे आप का मैनिफेस्टो जारी करेंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 'संकल्प पत्र' को जारी किया। भाजपा ने तीन चरणों में अपना संकल्प पत्र किया है। जिसमें दिल्ली की जनता से कई वादे किए गए हैं। संकल्प पत्र के तीसरा भाग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज दिल्ली 2025 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का अंतिम हिस्सा जारी करने के लिए मैं आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। जैसे कि भाजपा की परंपरा है, हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं, चुनाव को जनसंपर्क का माध्यम भी मानते हैं। और चुनावों के माध्यम से बनने वाली सरकारों के नीति निर्धारण को निश्चित करने के लिए हम जनता के बीच जाकर चुनाव में भाजपा से उनकी क्या अपेक्षा है, ये जानकारी भी एकत्र करते हैं।

अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार सत्ता में आती है तो दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों को हमारी सरकार आर्थिक मदद देगी। इसके अलावा 1700 अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देंगे साथ ही निर्माण और बेचने का अधिकार दिया जाएगा।
-
यमुना रिवर फ्रंट का विकास करेंगे।
-
दिल्ली में पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज देंगे।
-
आयुष्मान योजना का लाभ देंगे।
-
युवाओं को 50 हजार सरकारी नौकरी देंगे।
-13
हजार बसों को ई-बसों में बदलेंगे। 
-
दिल्ली की सील दुकानों को छह महीने के अंदर फिर से खुलवाएंगे। 
-
दुकानों को फ्री होल्ड करने का काम किया जाएगा।
-
गिग श्रमिकों के लिए 5 लाख दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। इनके बच्चों को छात्रवृति दी जाएगी।
-
श्रमिकों को टूलकिट के लिए 10 हजार की सहायता, पंजीकृत श्रमिकों को लोन और दुर्घटना बीमा।

SHARE


Day Todays News

को नि:शुल्क सब्सक्राईब करें


आज का सवाल

बिहार में NDA सरकार बना पाएगी ?

image
Yes
No

हमारे बारे में
सम्पर्क करें
नियम एवं शर्तें
निजता

इस साईट पर प्रकाशित सभी सामग्री का सर्वाधिकार © daytodaysnews.com के पास सुरक्षित है।