बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच टक्कर चल रही है। सोमवार के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं, जिसमें 'स्काई फोर्स' ने बाजी मारी है। चलिए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। नई फिल्मों के साथ साथ पुरानी फिल्में भी मैदान में जमी हुई हैं। इस हफ्ते अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। हालांकि, स्काई फोर्स के आने से पहले की फिल्मों की कमाई पर भारी असर पड़ा है। यहां तक कि इस हफ्ते की शुरुआत में ही अजय देवगन अभिनीत और अमन देवगन व राशा थडानी की फिल्म आजाद सिनेमाघरों से उतर गई थी। वहीं कंगना रनौत की इमरजेंसी और सोनू सूद की फतेह का हाल भी बुरा है। राम चरण की गेम चेंजर भी कमाई के मामले में संघर्ष कर रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बीते दिन यानी सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा।
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अभिनीत स्काई फोर्स लगातार ऊंची उड़ान भर रही है। इस फिल्म के शुरुआती दिनों के कलेक्शन ने कई फ्लॉप फिल्मों के बाद अक्षय के खाते में एक हिट फिल्म आने की उम्मीद जगाई है। फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ 30 लाख रुपये कमाए। तीसरे दिन इसका कलेक्शन 31 करोड़ 60 लाख रुपये रहा। वहीं सोमवार को सिनेमाघरों में इसका चौथा दिन था। वीकडेज होने के कारण फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। चौथे दिन स्काई फोर्स ने छह करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 79 करोड़ 45 लाख रुपये हो चुकी है।
17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है। इस फिल्म में अभिनय के साथ कंगना ने इसका निर्देशन भी किया है। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल के दौर को दिखाती यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म का सिनेमाघरों में 11 दिन था। रविवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट आई और यह 11वें दिन 20 लाख रुपये में ही
बिहार में NDA सरकार बना पाएगी ?
इस साईट पर प्रकाशित सभी सामग्री का सर्वाधिकार © daytodaysnews.com के पास सुरक्षित है।