भारतीय बाजार में सोमवार को भूचाल, सेंसेक्स मेँ 731 अंक की गिरावट

संवाददाता: संजय पाटील
03-Feb-2025

चीन, कनाडा और मैक्सिको पर अमेरिका के टैरिफ लगाने के बाद भारतीय बाजार में सोमवार को भूचाल देखा गया। घरेलू शेयर बाजार में फरवरी महीने और कारोबारी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 731.91 अंक गिरकर 76,774.05 अंक पर आ गया। ऐसे ही निफ्टी 243 अंक गिरकर 23,239.15 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 54 पैसे टूटकर 87.16 डॉलर के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर आ गया।

SHARE


Day Todays News

को नि:शुल्क सब्सक्राईब करें


आज का सवाल

बिहार में NDA सरकार बना पाएगी ?

image
Yes
No

हमारे बारे में
सम्पर्क करें
नियम एवं शर्तें
निजता

इस साईट पर प्रकाशित सभी सामग्री का सर्वाधिकार © daytodaysnews.com के पास सुरक्षित है।