छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 17 फरवरी 2025 को हो रहा है। मतदान प्रक्रिया बैलट पेपर से की जा रही है, जो सुबह 7 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक चलेगी। यह चुनाव प्रदेश के 53 विकासखंडों के गांवों में आयोजित हो रहा है। चुनाव के लिए राज्य में 9,873 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक कुल 28% मतदान दर्ज किया गया है। सुबह 9 बजे तक 27.32% पुरुष और 27.84% महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
बिहार में NDA सरकार बना पाएगी ?
इस साईट पर प्रकाशित सभी सामग्री का सर्वाधिकार © daytodaysnews.com के पास सुरक्षित है।