कांग्रेस नेता व सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंग जी के अंतिम संस्कार के बाद नरेंद्रमोदी सरकार के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया। उन्होन एक्स (ट्वीटर) पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा... "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार के लिए यथोचित स्थान न उपलब्ध कराकर सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के पद की गरिमा, मनमोहन सिंह जी की शख्सियत, उनकी विरासत और खुद्दार सिख समुदाय के साथ न्याय नहीं किया। इससे पहले सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को सर्वोच्च सम्मान और आदर दिया गया था। डॉ मनमोहन सिंह जी इस सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। आज पूरी दुनिया उनके योगदान को याद कर रही है। सरकार को इस मामले में राजनीति और तंगदिली से हटकर सोचना चाहिए था। आज सुबह डॉ मनमोहन सिंह जी के परिवारजनों को चितास्थल पर जगह के लिए मशक्कत करते, भीड़ में जगह पाने की कोशिश करते, और जगह के अभाव में आम जनता को परेशान होते और बाहर सड़क से ही श्रद्धांजलि देते देखकर ये महसूस हुआ।"
इस संदर्भ में कई अन्य नेताओं ने भी अपना रोश प्रकट करते हुए बयान जारी किये हैं।
बिहार में NDA सरकार बना पाएगी ?
इस साईट पर प्रकाशित सभी सामग्री का सर्वाधिकार © daytodaysnews.com के पास सुरक्षित है।