हिंदी फीचर फिल्म मानव मार्केट का टीज़र 14 नवम्बर 2025 को यू-टयूब में रिलीज़ किया जाएगा। हिंदी फीचर फिल्म मानव मार्केट छत्तीसगढ़ की पृष्ठ भूमि पर बनी हिंदी फीचर फिल्म है। जो स्वास्थ्य के बाज़ारी करण के मुद्दे पर बनाई गई है। जब से फिल्म की रिलीज़ डेट सामने आई है। तबसे लोग इसके टीज़र और ट्रेलर के रिलीज़ होने के बारे में पूछ रहे हैं। इसलिए लोगों के इंतज़ार का सम्मान करते हुए, टीज़र 14 नवम्बर 2025 को और ट्रेलर 1 दिसम्बर 2025 को रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म की पहली झलक टीज़र के रूप में देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है। दरअसल लोगों में इस बात की जिज्ञासा है की स्वास्थ्य का मुद्दा जो सीधा आम आदमी से जुड़ा हुआ है। उसे कैसे फिल्म में दिखाया गया होगा। फिल्म के पोस्टर और इससे पहले जारी किये गए कुछ वीडियोज से तो लोगो ने फिल्म से सीधा जुड़ाव महसूस किया है। इसलिए अब लोगों को टीज़र का भी बेसब्री से इंतज़ार है। जो 14 नवबर 2025 को पूरा हो जाएगा।
बिहार में NDA सरकार बना पाएगी ?
इस साईट पर प्रकाशित सभी सामग्री का सर्वाधिकार © daytodaysnews.com के पास सुरक्षित है।