01.01.2025 (बिहार): बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (बीपीएससी) की प्रीलिम्स परीक्षा फिर से कराने की मांग को लेकर सरकार और छात्रों का बीच टकराव का कोई समाधान नहीं निकल पाया है। परीक्षा फिर से कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
पुलिस के इस रुख़ की विपक्षी दलों ने तीखी आलोचना की है। इस बीच सोमवार को आंदोलनकारी छात्रों से बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने मुलाक़ात की लेकिन छात्रों का कहना है कि उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। ख़ास करके छात्रों की मांगों और दर्जनों छात्रों के ख़िलाफ़ दर्ज हुई एफ़.आई.आर. वापस लेने पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया है कि पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान वह प्रदर्शन स्थल से भाग गए थे।
वहीं सत्ताधारी जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर का राजनीतिक भगोड़ा कहा है।
प्रशांत किशोर ने कहा, ''छात्र सर्दी में खुले आसमान के नीचे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, पुलिस उन पर लाठी चला रही है और नीतीश कुमार चुप हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली में अच्छा वक़्त बीता रहे हैं। नीतीश कुमार ने पूरे मामले पर एक शब्द नहीं बोला है।''
अल्टीमेटम को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा, ''हम एक जनवरी तरह सकारात्मक नतीजे का इंतज़ार करेंगे। हम बिहार के ब्यूरोक्रेट्स को समय दे रहे हैं कि सीएम से बात कर इसका समाधान निकालें। अगर अगले 48 घंटों में इसका समाधान नहीं निकलता है तो छात्र फिर से विरोध-प्रदर्शन शुरू करेंगे और इससे सड़कें जाम होंगी।''
बिहार में NDA सरकार बना पाएगी ?
इस साईट पर प्रकाशित सभी सामग्री का सर्वाधिकार © daytodaysnews.com के पास सुरक्षित है।